यूपी : मासूम के शव को कंधे पर लादकर कई किलोमीटर चला पिता, अस्पताल ने नहीं की मदद…

यूपी : मासूम के शव को कंधे पर लादकर कई किलोमीटर चला पिता, अस्पताल ने नहीं की मदद…

प्रयागराज: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को शर्मसार करने वाले वाला एक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप उठेगी। दरअसल यहां एक पिता ने अपने 10 साल के बच्चे का शव 35 किलोमीटर कंधे पर लादकर ले गया। हैरानी की बात तो यह कि इस दौरान अनेक राहगीर भी इस घटना को एक तमाशा की तरह देखते रहे। यह मामला प्रयागराज शहर के एस०आर०एन० अस्पताल का है। जहां एक पिता अपने बेटे का इलाज कराने के लिए यहां पहुंचा था, लेकिन इलाज के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई।

प्रयागराज के कमिश्नर ने बताया, अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बता दें कि 10 साल का मासूम गांव के बिजली के पोल में करंट उतरने से गंभीर रूप से झुलस गया था। इलाज के लिए उसे शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अपने 10 साल के मासूम बच्चे की मौत के बाद पिता काफी भावुक हो गए और उन्होंने अस्पताल प्रशासन से अपने बच्चे को ले जाने के लिए एंबुलेंस की गुहार लगाई लेकिन अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस की फीस ना मिलने के चलते एंबुलेंस देने से मना कर दिया। पिता की अनेक गुजारिश के बाद भी अस्पताल प्रबंधन का दिल नहीं पसीजा। पिता ने अस्पताल प्रशासन पर शव वाहन नहीं देने का आरोप लगाया है।

पिता का आरोप है कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो शव वाहन कर लें। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कई बार मदद की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कराई। जिसके बाद पिता के पास अपने बेटे के शव को कंधे पर लादने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। यह दृश्य जिसने भी देखा उसने प्रबंधन को जमकर कोसा और अस्पताल की कड़ी निंदा की।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram