Accident : बुलंदशहर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Accident : बुलंदशहर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

- दो फैक्ट्रियां जली, करोड़ों का हुआ नुकसान

- 5 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू

बुलंदशहर। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में बीती रात भयंकर आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग ने गंगा इंड्रस्टीज के ठीक बराबर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली सनराइज फैक्ट्री को भी अपनी ज़द में ले लिया।

बुलंदशहर के अलावा नोएडा-गाज़ियाबाद समेत आसपास से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। साथ ही आसपास की सभी फैक्ट्रियों को भी खाली कराना पड़ा। हालांकि सूचना के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह, सिकंदराबाद एसडीएम रेनू, सीओ पूर्णिमा सिंह भी मौके पर पहुंचे। एफएसओ ने फैक्ट्री में मोर्चा संभाला।

फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने बुझाई आग

आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पर काबू पाया गया। हालांकि जन हानि को कोई ख़बर नहीं है। फिलहाल दोनों फैक्ट्रियों में करोड़ों का नुकसान हुआ है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram