Lok sabha elections 2024 : मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी देववृत त्यागी ने भरी हुंकार

Lok sabha elections 2024 : मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी देववृत त्यागी ने भरी हुंकार

मेरठ में आज बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जिसमे स्थानीय नेताओं और पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया । पार्टी के दिग्गज नेता और यूपी और उत्तराखंड के कॉर्डिनेटर शमसुद्दीन राईन भी सम्मेलन में पहुँचे । राईन ने मेरठ- हापुड़ लोकसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी देववृत त्यागी के नाम की घोषणा करते हुए उनके समर्थन की अपील की ।

राईन ने कहा कि वो राजनैतिक गठबंधन नही बल्कि सामाजिक गठबंधन करके सर्व समाज के लोगो को एकजुट करेंगे । और आपसी नफरत को को डोर करने का काम करेंगे । उन्होंने कहा कि आज भाईचारे के ज़रूरत है । उन्होंने कहा कि बसपा इस चुनाव में सपा और भाजपा को आईना दिखाएगी । जो लोग कहते हैं कि बसपा इस चुनाव में कहीं नही है उन्हें चुनाव के नतीजे आने का इंतेज़ार करना चाहिए । उन्होंने कहा कि उन्होंने जब जब दूसरे दलों से गठबंधन किया तब तब फायदा नही हुआ । कहा कि जब वो सपा के साथ थे तब अखिलेश जी के समाज के लोग ही उनसे दूर हो गए और भाजपा में चले गए । जब आरएलडी से गठबंधन किया तो उनका समाज भी उन्हें छोड़ गया ।

इससे पहले मंच से बोलते हुए शमसुद्दीन राईन ने कहा कि देश के अंदर भाजपा की सरकार है ,लेकिन ये गरीब ,मजलूम और व्यापारियों की सरकार नही है ये सरकार बड़े- बड़े धन्नासेठ व अंबानी और अडानी जैसे पूंजीपतियों की सरकार है 


राईन ने कहा कि सपा और भाजपा दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं । सपा और भाजपा जनता को डराकर वोट लेती है  । भाजपा वाले मुसलमानों का डर दिखाती है और सपा वाले हिंदुओं का डर दिखाकर वोट लेते हैं

उन्होंने कहा कि हमने राजनैतिक गठबंधन किया था । हमें कभी लाभ नही हुआ । लाभ सामाजिक गठबंधन से होता है । हमने सपा से गठबंधन किया तो अखिलेश के समाज के लोग भाजपा में चले गए । आरएलडी से गठबंधन किया तो उनके समाज के लोग ही उनके साथ नही थे वो भाजपा में चले गए ।
इसलिए पहले सामाजिक गठबंधन की ज़रूरत है ।हमें आपस में गठबंधन करना चाहिए । भाईचारे की आवश्यकता है । सपा और बीजेपी को आईना दिखाना चाहते हो तो भाईचारा बनाओ नफरत की दुकान बंद कर इन दोनों दलों की दुकानों को बंद कर दो ।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram