Infinix Smart 6 HD इन खास खूबियों के साथ भारतीय बाजार में हुआ लॉन्च, जाने कीमत
इंफिनिक्स का नया स्मार्टफोन Infinix Smart 6 HD को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। चीन के Transsion Group के स्वामित्व में बना यह स्मार्टफोन Mediatek Helio A22 SoC पर काम करता है, साथ ही साथ इसमें 8-मेगापिक्सल का AI-सपोर्टेड रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। बता दें कि फोन की बैटरी को खास बताया जा रहा, इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जिसको लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 135 घंटे तक का टॉकटाइम देती है।
Infinix Smart 6 HD की कीमत और उपलब्धता
Infinix का यह स्मार्टफोन भारत में केवल 2GB रैम और 32GB सिंगल स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है, जिसकी कीमत महज 6,799 रुपये है। लेकिन आपको बता दें फोन कि यह कीमत सीमित समय के लिए है, इसकी कीमत कभी भी बढ़ सकती है। वर्तमान समय में यह फोन तीन कलर ऑप्शन - एक्वा स्काई, फोर्स ब्लैक और ओरिजिन ब्लू मे उपलब्ध है।ऑनलाइन खरीदी के लिए फ्लिप कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन के जरिए खरीदारी पर 10 प्रतिशत छूट मिल रही है। इसके अलावा भी कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए Kotak Mahindra बैंक कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन से खरीदारी करने पर 10 % (1,000 रुपये तक) का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।
डिस्प्ले
डुअल-सिम (नैनो) वाला यह फोन Android 11 (Go Edition) पर चलता है, साथ ही इसमें 90.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 480 nits है।
स्टोरेज
Infinix Smart 6 HD क्वाड-कोर 12nm MediaTek Dimensity A22 चिपसेट के साथ आया है, और इसमें 2GB LPDDR4X रैम दी गई है। जिसे इनबिल्ट स्टोरेज का उपयोग करके रैम को वर्चुअली 4GB तक बढ़ाया जा सकता है। Infinix Smart 6 HD स्मार्टफोन में 32GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। जिसे स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा
स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल AI रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश से लैस आता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यही नहीं इसका सेल्फी कैमरा टाइम-लैप्स, पोर्ट्रेट और वाइड सेल्फी मोड जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी
इंफिनिक्स स्मार्ट 6 एचडी पर कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए 4G LTE, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, और GPS/ A-GPS भी शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी उपलब्ध है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 102 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम और 135 घंटे तक का टॉकटाइम यानी कॉलिंग टाइम दे सकती है।
Infinix Smart 6 HD में आपको वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले मिलता है और इसमें DTS सराउंड साउंड वाले स्पीकर भी हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review