याकूब कुरैशी बोला शुक्रिया, याकूब और इमरान को कोर्ट ने 60 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
मेरठ। बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे '50 हजारी' याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान को शनिवार को कड़ी सुरक्षा में कचहरी स्थित गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने दोनों बाप-बेटों को 60 दिन की ज्यूडिशरी रिमांड पर जेल भेज दिया। पेशी के दौरान याकूब और इमरान चुप्पी साधे रहे।
गौरतलब है कि खरखौदा क्षेत्र में अवैध मीट प्लांट संचालन के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब और उनकी पत्नी संजीदा, बेटे इमरान व फिरोज उर्फ पूरा सहित सात के खिलाफ गैंगस्टर सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में हाजी याकूब और उनके दोनों बेटों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। जिसके बाद संजीदा जहां अग्रिम जमानत पर बाहर है। वहीं, फिरोज उफ भूरा को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
फरार चल रहे हाजी याकूब और उनके बेटे इमरान पर कुछ दिन पहले ही 50,000 के इनाम की संस्तुति की गई थी। मगर इसी बीच देर रात खरखौदा पुलिस ने याकूब और इमरान को दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार की सुबह हाजी याकूब और इमरान को कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। जहां दोनों ही पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने याकूब और इमरान को गैंगस्टर एक्ट की सेक्शन दो के तहत 60 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। खास बात यह रही कि इस दौरान पुलिस ने भी हाजी याकूब और इमरान के लिए रिमांड नहीं मांगी। अदालत ने पेशी के दौरान दोनों बाप-बेटे चुप्पी साधे रहे। इस दौरान याकूब के कई समर्थक कोर्ट के बाहर मौजूद रहे। कोर्ट से निकलते ही दोनों को सीधे जिला कारागार के लिए रवाना कर दिया गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review