सर्दियों में भी अंडरआर्म्स से आती है बदबू, तो अपनाएं इन घरेलू उपायों को...
अंडरआर्म्स का पसीना बड़ा बदबूदार होता है. वैसे तो आमतौर पर गर्मियों के दिनों में पसीना आने की परेशानी होती है, लेकिन कई लोगों को सर्दियों के दिनों में भी पसीना आता है. पसीना ही अंडरआर्म्स की बदबू की वजह बनता है. शरीर में मैग्नीशियम की कमी की वजह से भी पसीना आने की परेशानी हो सकती है. पसीने की बदबू आपकी शर्मिंदगी की वजह भी बन सकती है. अगर इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर साबित हो सकते हैं.
गुलाबजल के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स को खुशबूदार बना सकते हैं. बदबू से छुटकारा पाने के लिए कॉटन पर गुलाबजल लगाकर उससे अंडरआर्म्स की सफाई करें या फिर नहाते वक्त पानी के साथ गदुलाबजल मिलाएं. गुलाबजल को अंडरआर्म्स पर स्प्रे भी कर सकते हैं.
बेकिंग सोडा और नींबू
बेकिंग सोडा पसीने की बदबू को दूर कर देता है. इसके साथ नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं. लगभग 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें, फिर साफ कर लें. इससे अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा मिल जाएगा.
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर बदबू वाले बैक्टीरिया का खात्मा कर देता है और गंदी स्मेल से छुटकारा दिलाता है. अडंरआर्म्स की बदबू को मिटाने के लिए नारियल तेल के साथ एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर लगाना फायदेमंद है.
फिटकरी
फिटकरी के इस्तेमाल से भी पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं. इसमें मौजूद एंटी सेप्टिक गुण बदबू को दूर करने का काम करते हैं. नहाने से पहले फिटकरी को साबुन की तरह अंडरआर्म्स पर रगड़ें, ये अंडरआर्म्स की बदबू को दूर कर देगी.
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से भी अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं. इसे नहाने से पहले या फिर रातभर के लिए अंडरआर्म्स में लगाएं. ये बदबू और बैक्टीरिया को खत्म करके अंडरआर्म्स को साफ और बदबू रहित बना देगा. पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल पीना भी फायदेमंद है.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review