कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर पीएम मोदी ने कहा, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं
कर्नाटक में रूझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस पार्टी की जीत पर जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है तो वहीं अब देश के पीएम, दिल्ली के सीएम सहित कई नेताओं ने कांग्रेस को कर्नाटक में जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले स्पष्ट बहुमत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक की जनता, मतदाताओं को सैल्यूट करती हूं और कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई देती हूं। उन्होंने आगे कहा कि अहंकार, दुर्व्यवहार, एजेंसी पॉलिटिक्स के खिलाफ लोगों ने वोट टू नो बीजेपी आह्वान किया। अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव हैं यहां भी भाजपा को शिकस्त मिलेगी।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को अब यह महसूस करना चाहिए कि उसकी रणनीति अब काम नहीं करती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review