स्कूल की किताब में अम्मी अब्बू लिखने से मचा बवाल, जाने पूरा मामला
उत्तराखंड में अंग्रेजी की किताब में छपे शब्द अम्मी-अब्बू को लेकर विवाद छिड़ गया है। अभिभावक की शिकायत पर डीएम ने जांच के आदेश दे दिए। हरकत में आए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने निर्देश मिलने के बाद किताब का वह पाठ पढ़ा। उनका कहना है कि यह एक कहानी है। इसका पात्र आमिर अम्मी-अब्बू संबोधित कर रहा है।
जानिए पूरा मामला…
दरअसल आईसीएससी बोर्ड के कक्षा-दो की अंग्रेजी की किताब के एक पाठ में माता-पिता की जगह अम्मी-अब्बू शब्द छपे हैं। इस पर एक अभिभावक ने जिलाधिकारी के पास पहुंच आपत्ति जाहिर कर दी। अभिभावक मनीष मित्तल ने जिलाधिकारी सोनिका से कहा कि उनका बच्चा अचानक अम्मी और अब्बू बोलने लगा है। पूछने पर पता चला कि उसकी किताब में ऐसा छपा है। अभिभावक ने डीएम से कहा कि ऐसे पाठ को हटाया जाए या फिर उसके शब्द अंग्रेजी भाषा के हिसाब से मदर-फादर लिखे जाएं।
शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी सोनिया ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच सौंप दी। प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के हवाले से मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि उन्होंने किताब का वह पाठ पढ़ लिया है। उसमें पात्र आमिर अम्मी-अब्बू बोल रहा है। इन शब्दों को समझने के लिए अम्मी और अब्बू का भावार्थ भी बताया गया है। इसके अलावा, कक्षा दो की गुलमोहर नाम की किताब के एक पाठ में अम्मी और अब्बू की जगह मम्मी और पापा लिखा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अब इसकी अकादमिक परीक्षण करवाया जा रहा है।
मामले की जानकारी मिलते ही विवादित पाठ को पढ़ा। बुधवार को इसकी शिकायत लेकर हिंदू वाहिनी के लोग भी आए थे। शब्दों को लेकर आईसीएससी बोर्ड से भी बात की जाएगी। कुछ स्कूलों की प्रिंसिपल को बुलाकर एक मीटिंग भी करेंगे। – प्रदीप कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review