मकान की छत गिरने से 15 वर्षीय लड़की की मौत, 102 वर्षीय दादी बची

मकान की छत गिरने से 15 वर्षीय लड़की की मौत, 102 वर्षीय दादी बची

रोहतक के एक गांव बैंसी में बुधवार 7 सितम्बर को देर रात मकान की छत गिरने से 15 साल की बेटी रेनू की मौत हो गई, जबकि उसकी 102 साल की दादी की जान बच गई। दादी की हालत खतरे से बाहर है। बेटी की मौत से आहत पिता का कहना है कि बेटी ही पूरा घर संभालती थी। उसे डॉक्टर बनाने का सपना देखा था, इसके लिए 11वीं में साइंस के विषय दिलवाए थे, लेकिन पता नहीं था यूं हादसा हो जाएगा।बैंसी गांव में पूरा परिवार अपने अपने कमरे में सो रहे थे, थोड़ी देर बाद छत गिरने की आवाज सुनाई दी। अंदर जाकर देखा तो मां पूरी तरह मिट्टी में दबी हुई थी, जबकि रेनू भी घायल थी। दोनों को मलबे से निकालकर पीजीआई ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रेनू की मौत हो गई। रामदेवी का उपचार चल रहा है।

तीन साल पहले ही हो गई थी मां की मौत

शेरा के दो बच्चे हैं। 15 वर्षीय बेटी व 5 वर्षीय बेटा। घर में बुजुर्ग मां है। चुकी मां का देहावसान 3 साल पहले हो गया था इसलिए बेटी रेनू पूरे घर का ध्यान रखती थी। साथ ही 10वीं के बाद 11वीं कक्षा में मेडिकल की पढ़ाई शुरू की थी। बेटी के जाने से वह पूरी तरह टूट गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

#

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram