गैर महिलाओं से संबंध बनाकर पत्नी से बनवाता था वीडियो
मेरठ। लगभग दो सप्ताह पहले जानी थाना क्षेत्र में हुए परविंदर हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी साथ और उनके एक रिश्तेदार सहित भाड़े के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है।बताते चलें कि चार अगस्त को टीकरी के रहने वाले परविंदर उर्फ कलवा की गोली मारकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। परविंदर के भाई संदीप ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
ब्रहस्पतिवार को एसपी क्राइम अनित कुमार और सीओ सरधना आरपी शाही ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी क्राइम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी नीतू और उसकी मां बबली सहित बबली के रिश्ते के भांजे शुभम व भाड़े के शूटर आकाश सिंह और विनीत को गिरफ्तार किया है।
तंत्र क्रिया के बहाने महिलाओ को बुलाकर करता था गन्दा काम
पुलिस के मुताबिक मृतक परविंदर खेती के साथ-साथ तांत्रिक का काम भी करता था। जिसके चलते उसके कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि परविंदर इन महिलाओं के साथ संबंध बनाता था और अपनी पत्नी नीतू से जबरन इसका वीडियो बनवाता था। विरोध करने पर परविंदर नीतू के साथ अमानवीय हरकत करता था।
पति की हरकतों से तंग आकर नीतू कुछ साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। लेकिन परविंदर फिर से उसे घर ले आया था। मगर इसके बावजूद उसका रवैया नहीं बदला। जिसके चलते नीतू और उसकी मां बबली ने परविंदर की हत्या की साजिश रची थी।
पत्नी ने सास से मिलकर कराई पति की हत्या
बबली ने अपने रिश्ते के भांजे शुभम को एक लाख रुपये में परविंदर की हत्या के लिए तैयार किया था। शुभम ने ही आकाश और विनीत नाम के भाड़े के शूटर के साथ मिलकर परविंदर की हत्या की थी। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। एसपी क्राइम के मुताबिक इस केस के खुलासे में सर्विलांस सेल का खासा योगदान रहा है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review