IND vs WI: भारत का सीरीज पर अजेय बढ़त, 3-1 से आगे, चौथा मैच 59 रनों से जीता
शनिवार 6 अगस्त को भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के मध्य सीरीज का चौथा टी20 मैच खेला गया। जिसमें भारतीय टीम (Team india) ने बड़ी जीत हासिल कर ली है, और अब सीरीज पर कब्जा भी हो गया है। यह मैच अमेरिका के फ्लोरिडा के लॉडरहिल में स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क में खेला गया। जिसमें टीम इंडिया 59 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। अभी हाल ही में भारत ने मेजबान वेस्टइंडीज को उसी के सरजमी में वनडे सीरीज छीनी है।
कुछ इस तरह रहा मैच का हाल
पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 192 रनों का लक्ष्य दिया। भारत की तरफ से पंत ने 44 रनों की पारी, कप्तान रोहित ने 33 रन, संजू ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली। वहीं वेस्टइंडीज से मेकॉक और जोसेफ को 2जेड2 और हुसैन को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को 132 रनों में ही रोक दिया, जिसमे 24 रन की पारी पूरन और पावेल ने खेली। भारत की तरफ से अर्शदीप ने तीन, आवेश, रवि विश्नोई और पटेल ने 2जेड2 विकेट लिया।
युवाओं की कमाल की गेंदबाजी
अर्शदीप अपने करियर का 5 T 20 मैच खेल रहे थे। अब तक 23 वर्षीय अर्शदीप 13 की औसत से 9 विकट ले चुका है। इस मैच में भी कमाल का प्रदर्शन रहा जहां उसने 3.1 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके। यह अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं दूसरे युवा इस मैच के हीरो रहें आवेश खान। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर महत्वपूर्ण दो विकट अपने नाम किया।
कप्तान ने दो रिकॉर्ड किए अपने नाम
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को 16 गेंदों में 33 रनों के पारी खेली जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाएं। इस स्कोर के बदौलत उन्होंने दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
पहले इंटरनेशनल मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में उन्होंने पाकिस्तान के अफरीदी को पीछे छोड़, दूसरे नंबर में आ गए है। इसमें सबसे आगे नाम है वेस्टइंडीज के गेल हैं। गेल के 553 छक्के, रोहित के 477 छक्के और अफरीदी के 476 छक्के हैं। दूसरा रिकॉर्ड है उन्होंने अपने 16 हजार रन पूरा कर लिया है, ऐसा करने वाले भारत के सातवे खिलाड़ी बन गए हैं
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review