आखिर क्यों कोहली के नारे सुनकर गंभीर ने कर दी ऐसी हरकत, वायरल वीडियो
एशिया कप 2023 का पांचवां मैच भारत और नेपाल के बीच कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कॉमेंट्री पैनल में मौजूद और पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में गौतम दर्शकों को बेहद ही चौकाने वाला रिएक्शन दे रहे है। ऐसा उन्होंने क्यों किया? क्या है पूरा मामला चलिए जानते है।
दरअसल मैच के समय गौतम गंभीर ग्राउंड से अंदर की ओर जा रहे थे। उस समय वहां मौजूद दर्शकों ने जोर-जोर से कोहली-कोहली के नारे लगाने शुरू कर कर दिए। जिसको देखकर गंभीर गुस्से में आ जाते है और दर्शकों को मिडिल फिंगर दिखाते है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर गंभीर की आलोचना कर रहे है। ऐसे में अब गंभीर ने इस वीडियो पर सफाई देते हुए बयान जारी किया है।
मैच के दौरान जब मीडिया ने गंभीर से वायरल वीडियो के ऊपर सवाल पुछा। गंभीर ने उन्हें जवाब देते हुए कहा की सोशल मीडिया पर जो दिखाया जाता है वो पूरा सच नहीं होता। गंभीर के मुताबिक दर्शकों के बीच 2-3 पाकिस्तानी फैंस देश विरोधी नारे लगा रहे थे।
वो हिंदुस्तान मुर्दाबाद और कश्मीर के ऊपर अनाप-शनाप बोल रहे थे। जिसके बाद वो चुप नहीं रहे और ऐसा रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा की वो देश के लिए ये सब नहीं सुन सकते। उनका रिएक्शन स्वाभाविक था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review