IndiGo Flight : दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट की पाक में इमरजेंसी लैंडिंग, एक पैसेंजर की मौत

IndiGo Flight : दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट की पाक में इमरजेंसी लैंडिंग, एक पैसेंजर की मौत

दिल्ली से दोहा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची हवाईअड्डे की ओर डायवर्ट किया गया। अधिकारियों ने कहा कि फ्लाइट दिल्ली से दोहा जा रही थी। इंडिगो एयरलाइन की उड़ान 6E-1736 में एक पैसेंजर की तबियत बिगड़ गयी।

इसके बाद फ्लाइट कैप्टन ने कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और मेडिकल इमरजेंसी के बारे में जानकारी दी। फ्लाइट के लैंड होने से पहले यात्री की कथित तौर पर मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि व्यक्ति की पहचान नाइजीरियाई के रूप में हुई है।

इस संबंध में एयरलाइन के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि दिल्ली से दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से कराची डायवर्ट कर दिया गया।

दुर्भाग्य से, आगमन पर यात्री को हवाई अड्डे की मेडिकल टीम द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। हम इस खबर से बहुत दुखी हैं और हमारी प्रार्थनाएं और सवेंदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। हम वर्तमान में संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में फ्लाइट के अन्य यात्रियों को स्थानांतरित करने की व्यवस्था कर रहे हैं।

वहीं इससे पहले 20 फरवरी को न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से लंदन डायवर्ट कर दिया गया था। जनवरी के मध्य में इसी तरह की एक घटना में, मदुरै-दिल्ली इंडिगो की एक फ्लाइट को एक पैसेजंर के साथ एक मेडिकल इमरजेंसी सिचुएशन के बाद इंदौर हवाई अड्डे पर भेजा गया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram