बागेश्वर सरकार कब करेंगे शादी, धीरेंद्र शास्त्री ने खुद बताए ग्रहस्थ जीवन के बारे में अपने विचार
बागेश्वर धाम महाराज (Bageshwar dham maharaj marriage) पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चमत्कारी शक्ति रखने वाले बाबा इन दिनों चर्चा में हैं। बाबा चेहरा देखकर लोगों के मन की बात पढ़ लेते हैं। इस बीच बाबा के चाहने वाले लोगों के मन में एक सवाल यह भी है कि बाबा शादी कब करेंगे। क्या शादी के बाद बाबा की दिव्य शक्तियां खत्म हो जाएंगी। ये सवाल इसलिए तैरते रहते हैं क्योंकि बाबा खुद को हनुमानजी का भक्त बताते हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इन सवालों पर एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जवाब दिया है। बागेश्वर धाम महाराज ने अपने ऊपर लग रहे सारे आरोपों पर जवाब दिया है।
न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बागेश्वर महाराज कुछ उदाहरण देते हुए अपनी शादी पर बात करते हैं। चैनल के सवाल का जवाब भी वह खुद सवाल से ही देने लगते हैं। बागेश्वर महाराज पहले भगवान राम की बात करते हैं। पूछते हैं कि वह क्या थे? इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं कि हमने शादी के लिए भगवान बालाजी से आज्ञा ली है। गुरुजी से आज्ञा ली है। हमने अपने मन से पूछा है। सबकी आज्ञा है। सबने कहा है कि नो प्रॉब्लम।
शादी के बाद खत्म हो जाएंगी शक्तियां?
सोशल मीडिया पर लोग यह कहते रहते हैं कि शादी के बाद बागेश्वर महाराज की शक्तियां खत्म हो जाएंगी। इस पर भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि शादी के बाद हमारी शक्तियों में कोई कमी नहीं आएगी। मतलब बाबा ने यह साफ कर दिया है कि उनकी शक्तियों पर शादी से कोई असर नहीं पड़ेगा।
अरेंज करेंगे या लव?
बागेश्वर धाम महाराज का जन्म 1996 में हुआ है। उनकी उम्र में अभी 27 साल है। भाई-बहनों में बागेश्वर महाराज सबसे बड़े हैं। अभी उनकी शादी नहीं हुई है। उन्होंने शादी से इनकार भी नहीं किया है। वहीं, उनके भक्तों के मन में एक सवाल रहता है कि बाबा अरेंज मैरिज करेंगे या लव मैरिज। इस सवाल पर बागेश्वर महाराज ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमें गुरु आज्ञा लगी है। शादी कब होगी, कैसे होगी। इस बारे में माता-पिता और गुरुजी जानें। वहीं, लव मैरिज की बाद उन्होंने खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि हमारी शादी होगी लेकिन लव मैरिज नहीं होगी।
गौरतलब है कि बागेश्वर धाम महाराज इन दिनों नागपुर वाले विवाद को लेकर चर्चा में हैं। बाबा अभी रायपुर में रामकथा कर रहे हैं। साथ ही अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर जवाब दे रहे हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि आदिकाल में लोगों ने भगवान राम को भी नहीं छोड़ा है। मैं सिंह का बच्चा हूं, किसी से डरने वाला नहीं हूं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review