मोबाइल रिचार्ज से भी सस्ते हैं ये ब्रॉडबैंड प्लान, जाने कीमत

मोबाइल रिचार्ज से भी सस्ते हैं ये ब्रॉडबैंड प्लान, जाने कीमत

अगर आपको या आपके घर वालों को अधिक डाटा की जरूरत पड़ती है तो आप घर पर ब्रॉडबैंड प्लान ले सकते हैं। अब आप यह सोच रहें होंगे इसमें तो काफी खर्चा हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है,क्योंकि आप एक मोबाइल प्लान की जितनी कीमत में घर में ब्रॉडबैंड कनेक्शन ले सकते हैं। JioFiber का 399 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान अनलिमिटेड डाटा प्रदान करता है। इस प्लान में सिर्फ डाटा ही नहीं बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ दिया जाता है। यहां हम आपको जियो के इस ब्रॉडबैंड प्लान की तुलना सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी BSNL और Airtel के ब्रॉडबैंड प्लान से करके बता रहे हैं।

JioFiber का 399 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान: JioFiber के 399 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 30 Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा आता है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में 30 दिनों की वैधता दी जाती है। हालांकि जियोफाइबर के इस प्लान की कीमत में जीएसटी शामिल नहीं है, जिसके बाद इसकी कीमत में अंतर आता है।

Airtel Basic 499 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान:

Airtel Basic के 499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 1 महीने की वैधता तक अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इसमें Airtel Thanks बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं और साथ में इसमें वाई-फाई राउटर भी फ्री है। वहीं इस प्लान में 40Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। ध्यान दें कि Airtel Basic के इस प्लान की कीमत में जीएसटी को अलग से शामिल करना है।

BSNL Fibre 329 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान:

BSNL Fibre के 329 रुपये वाले प्लान में 20Mbps की स्पीड के साथ में 1000GB डाटा दिया जाता है। वहीं 1000GB की लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 2Mbps तक हो जायेगी। इस प्लान की वैधता 1 महीने तक है जिसमें अनलिमिटेड डाटा डाउनलोड की सुविधा की है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram