WhatsApp New Features: अब घंटे भर नहीं बल्कि दो दिन में भी कर सकेंगे Delete for Everyone, और भी इन नए फीचर्स के साथ अपडेट
WhatsApp New Features: व्हाट्सअप ला रहा ऐसे फीचर्स आपका दिल भी बोलेगा वाह!, जाने क्या हैं वो अपडेट
WhatsApp कुछ ऐसे फीचर्स लाने जा रहा जिसे देखते ही आप भी बोलेंगे वाह! कारण ये है कि अब आपकी प्राइवेसी और भी बढ़ेंगी। बता दें कंपनी ने कुछ फीचर्स को अपडेट किया है, आइए उन्हें डिटेल्स से जानते हैं।
‘Delete for Everyone' की समय सीमा बढ़ी
कंपनी ने अब भेजे गए मैसेज को डिलीट करते समय मिलने वाले ऑप्शन ‘Delete for Everyone' को 2 दिन तक बढ़ा दिया है। यानि कि यदि आपको दो दिनों के अंदर भी ऐसा लगता है कि मैने गलत मैसेज या व्यक्ति को ही मैसेज कर दिया है तो आप ‘Delete for Everyone' का प्रयोग कर सकते हैं। गौरतलब है कि पहले इसकी समय सीमा 1 घंटा 8 मिनट और 16 सेकंड की होती थी।
2018 में कंपनी ने इस फीचर को एक घंटे की टाइम लिमिट के साथ अपडेट किया था। यदि इससे भी पहले की बात करें तो मैसेज को डिलीट करने की टाइम लिमिट मात्र 7 मिनट की होती थी।
ऑनलाइन स्टेट्स कंट्रोल करने की ऑथोरिटी
अभी तक आपको यह फीचर मिलता था कि आप ऑनलाइन सीन बंद चालू कर दो लेकिन अब इस फीचर के तहत, अब वही यूजर्स आपको ऑनलाइन देख सकेंगे, जिसके साथ आप अपना ‘ऑनलाइन’ स्टेटस इंडिकेटर साझा करना चाहते हैं। और किन लोगों के लिए ऑफलाइन स्टेटस दिखाना चाहते हैं।
नहीं ले पाएंगे मैसेज के स्क्रीन शॉट
अब आप WhatsApp व्यू वन्स” फीचर के तहत मैसेज भेजते समय स्क्रीनशॉट ब्लॉक करने का विकल्प चुन सकते हैं, इससे यूजर्स को अब “WhatsApp व्यू वन्स” फीचर के तहत मैसेज भेजते समय स्क्रीनशॉट लिए जाने का डर नहीं रहेगा। यानी अब तक केवल एक बार दिखने वाले मैसेज का स्क्रीन शॉट ले लिया जाता था, अब इसे भी बंद किया जा रहा है।
किसी को पता चले बिना ग्रुप से हो सकेंगे अलग
बता दें इन नए फीचर्स में अब यह भी कंपनी ला रही जिसके तहत आप खुद को ग्रुप से अलग बिना किसी को पता चले बिना कर सकतें हैं। हालाकि कि अभी भी इसमें नोटिफिकेशन ग्रुप एडमिन के पास जाएगा।
ध्यान देने हेतु खास बात
नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है आपके, और जिस रिसीवर को आप मैसेज भेज रहे हैं दोनों के पास वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review