Indian Navy Bharti: भारतीय नौसेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 10वी पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Indian Navy Bharti: भारतीय नौसेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 10वी पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Indian Navy Bharti: भारतीय नौसेना में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। इंडियन नेवी (Indian Navy) ने ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती (Indian Navy Recruitment 2023) के माध्यम से कुल 248 पदों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 मार्च 2023 है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई वैकेंसी (Sarkari Naukri) डिटेल को ध्यान से पढ़ लें।

Indian Navy Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

कुल पद- 248

महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 7 फरवरी 2023

आवेदन की आखिरी तारीख- 6 मार्च 2023

शैक्षिक योग्यता

ट्रेडमैन के सभी पदों पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग दी गई है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं उनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास या समकक्ष का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों में सर्टिफिकेट कोर्स भी होना चाहिए। आवेदन करने से पहले भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें भर्ती का नोटिफिकेशन..

Indian Navy Recruitment 2023 Notification

उम्र सीमा

जो भी उम्मीदवार इंडियन नेवी की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं वे इस बात का खास ध्यान रखें कि उनकी आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ध्यान दें कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

अप्लाई करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 205 रुपये देने होंगे वहीं एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

सैलरी

चयनित होने वाले सभी उम्मीदवारों को पे स्केल लेवल 2 के अनुसार 19,900 रुपये से लेकर -63,200 रुपये तक दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram