UP Weather: यूपी के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
- 50 से अधिक इलाकों में हो सकता है वज्रपात
लखनऊ। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश होगी और 50 से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके लिए विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। बारिश का यह सिलसिला अगले चार पांच दिनों तक जारी रहेगा। विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 सितंबर से यूपी में बारिश का दायरा बढ़ जाएगा। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अधिकतर जगहों पर बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। ऐसे ही 11,12 सितंबर को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश से सटे बुंदेलखंड के इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि 50 से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ एवं आसपास इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी
प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भी बिजली गिर सकती है। विभाग ने इसके लिए चेतावनी भी जारी की है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review