फिल्म आदिपुरुष पर अखिलेश यादव की तीखी टिप्पणी, सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल

फिल्म आदिपुरुष पर अखिलेश यादव की तीखी टिप्पणी, सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल

16 जून को रिलीज हुई फिल्म आदिपुरूष की देश भर में निंदा की जा रही है। वहीं अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होनें ट्वीट कर सेंसरबोर्ड पर सवाल उठाए हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म आदिपुरूष को लेकर ट्वीट में कहा कि एजेंडेवाली मनमानी फिल्में बनाने वालों को सेंसरबोर्ड का प्रमाणपत्र देने से पहले, उनके ‘राजनीतिक-चरित्र’ का प्रमाणपत्र देखना चाहिए। अखिलेश यादव ने सेंसरबोर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो राजनीतिक आकाओं के पैसों से, एजेंडेवाली मनमानी फिल्में बनाकर लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं, उनकी फिल्मों को सेंसरबोर्ड का प्रमाणपत्र देने से पहले, उनके ‘राजनीतिक-चरित्र’ का प्रमाणपत्र देखना चाहिए। क्या सेंसरबोर्ड धृतराष्ट्र बन गया है?

बता दें कि आदिपुरुष फिल्म को लेकर अयोध्या के संतों ने भी नाराजगी जताई है। संतों ने जनता से फिल्म न देखने की अपील की है। संतो का मानना है कि फिल्म में भगवान के पात्रों को गलत दिखाया गया है। युवा पीढ़ी को फिल्म गलत संदेश दे रही है। इसमें इस्तेमाल किए गए डायलॉग काफी काफी खराब है। इसलिए संतो ने इस फिल्म को सभी से न देखने की अपील की है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram