इस दिन स्पेशल ट्रेन से काशी पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू , रेलवे स्टेशन पर हो रहीं ये तैयारियां

इस दिन स्पेशल ट्रेन से काशी पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू , रेलवे स्टेशन पर हो रहीं ये तैयारियां

वाराणसी: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 15 अप्रैल को विशेष ट्रेन से वाराणसी आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) का निरीक्षण कर जायजा लिया। उपराष्ट्रपति सपरिवार विशेष ट्रेन से अयोध्या के रास्ते कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचेंगे।

स्टेशन अधिकारियों ने उनके आगमन से पूर्व प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर चल रहे निर्माण कार्य को पूरी तरह ढकवाने के लिए कर्मियों को निर्देशित किया। इसके बाद एफओबी (फुट ओवरब्रिज), लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियों का भी निरीक्षण किया। कैंट स्टेशन के अंदर प्रवेश और निकास के लिए सभी मुख्य द्वारों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 15 अप्रैल को अयोध्या में दर्शन- पूजन के बाद विशेष ट्रेन से शाम में वाराणसी आएंगे। यहां कैंट स्टेशन उतरने के बाद गंगा आरती में शामिल होंगे। 16 अप्रैल को सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम समेत अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्थित स्मृति स्थलजाएंगे। दोपहर बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। उपराष्ट्रपति की वाराणसी यात्रा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन सतर्क मोड में है। रेलवे स्टेशन पर तैयारियों को मुकम्मल किया जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram