आ रहा प्रेमियों का त्यौहार वैलेंटाइन वीक, जानिए किस दिन कौन सा डे..

आ रहा प्रेमियों का त्यौहार वैलेंटाइन वीक, जानिए किस दिन कौन सा डे..

प्यार के महीना कहे जाने वाले फरवरी के महीने में साल के सबसे रोमांटिक दिन मनाए जाते हैं। प्रेमियों के लिए फरवरी (February Second Week) का दूसरा हफ्ता किसी त्योहार से कम नहीं होता। इस पूरे सप्ताह प्रेमी जोड़े (Love Couple Partner) अपने पार्टनर के साथ प्यार को जाहिर करने के अलग अलग तरीके अपनाते हैं (Valentine's Week)। इतना ही नहीं जो लोग किसी को पसंद करते हैं या फिर जिसपर उनका क्रश है उसके सामने प्यार का इजहार करने और अपनी मुहब्बत का यकीन दिलाने के लिए अपने प्यार का इम्तिहान देते हैं। इस प्यार भरे सप्ताह को वैलेंटाइन वीक कहा जाता है, इसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है जो 14 फरवरी तक चलता है।

 आपको यहां 7 फरवरी से 14 फरवरी से (Valentine's Week Full List 2023) मनाए जाने वाले मोहब्बत के हर दिन के बारे में बताने जा रहे हैं...

7 फरवरी - रोज डे (Rose Day)

इस प्यार भरे त्यौहार (Valentine's Week) की शुरुआत रोज डे से होती है, इस दिन प्रेमी प्रेमिका एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। हालाकि इस दिन दिए जाने वाले हर गुलाब का अलग मतलब होता है। बता दें कि लाल गुलाब प्रेम की भावना को दर्शाता है। वहीं, पीला गुलाब दोस्ती के लिए एक दूसरे को दिया जाता है।

8 फरवरी - प्रपोज डे (Propose Day)

अगला दिन प्रपोज डे के रूप में मनाया जाएगा। गुलाब देने के बाद इस दिन प्रेमी प्रेमिका एक-दूसरे से अपनी भावनाओं को इजहार करते हैं। ऐसे में किसी से प्यार का इजहार या शादी के लिए प्रपोज करने के लिए ये दिन खास होता है।

9 फरवरी - चॉकलेट डे (Chocolate Day)

वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है, इस दिन लोग अपने जीवन की सारी कड़वाहट भूल कर एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं।

10 फरवरी - टेडी डे (Teddy Day)

चौथे दिन सभी प्रेमी युगल टेडी डे मनाया जाता है, ऐसे में इस दिन अपने पार्टनर या दोस्त को प्यार सा टेडी जरूर गिफ्ट करें।

11 फरवरी - प्रॉमिस डे (Promise Day)

टेडी डे के बाद प्रॉमिस डे आने वाला है, इस दिन प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से वे अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए हर सुख-दुख में साथ रहने का वादा करते हैं।

12 फरवरी - हग डे (Hug Day)

वैलेंटाइन वीक का छठा दिन हग डे का होता है, इस दिन लोग एक-दूसरे को गले लगाकर उन्हें अपने प्यार का एहसास करवाते हैं।क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जब शब्द आपकी फीलिंग्स को एक्सप्रेस नहीं कर पाते है, तो एक प्यार की झप्पी ही सब कुछ बयां कर देती है।

13 फरवरी - किस डे (Kiss Day)

13 फरवरी को किस डे मनाया जाएगा, इस दिन प्रेमी युगल किस कर अपने प्यार का एहसास कराते हैं, जिससे दोनों का रिश्ता और मजबूत हो।

14 फरवरी - वेलेंटाइन डे (Valentine Day)

यह वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन जिस दिन को कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं व रोमांटिक डेट पर जाते हैं।एक-दूसरे को उपहार देते हैं, सरप्राइज प्लान करते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram