अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: प्रधानमंत्री मोदी बोले - "तनाव से गुजर रही दुनिया के लिए योग एक पॉज बटन की तरह"

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: प्रधानमंत्री मोदी बोले - "तनाव से गुजर रही दुनिया के लिए योग एक पॉज बटन की तरह"

विशाखापट्टनम, 21 जून 2025 –

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित भव्य समारोह में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में उन्होंने योग को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा, "तनाव से गुजर रही पूरी दुनिया के लिए योग एक पॉज बटन की तरह है।"

उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को न केवल खुद से जोड़ता है, बल्कि उसे विश्व के साथ भी एकता की भावना से भरता है। पीएम मोदी ने यह भी अपील की कि इस योग दिवस को "मानवता के लिए योग 2.0" की शुरुआत माना जाए, जहां आंतरिक शांति को वैश्विक नीति बनाया जाए।

प्रधानमंत्री ने बताया कि आज योग न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि यह वैश्विक स्वास्थ्य और मानसिक शांति का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि योग अब 'लोकल से ग्लोबल' बन चुका है, और इसकी स्वीकार्यता दुनिया के कोने-कोने में देखी जा सकती है।

कार्यक्रम में हजारों लोगों ने पीएम मोदी के साथ योग किया। इस अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री, योग गुरुओं और स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram