प्लास्टिक कचरे से ग्रेटर नोएडा में बनेगी बिजली, एनटीपीसी ने तैयार किया प्लान
- ग्रेटर नोएडा में लोगो के प्लास्टिक वेस्ट से ईंधन बनेगा
- ईंधन बनाने का काम एनटीपीसी करेगी
ग्रेटर नोएडा में रहने वालों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि अब ग्रेटर नोएडा में लोगो के प्लास्टिक वेस्ट से ईंधन बनेगा. इससे ईंधन बनाने का काम एनटीपीसी करेगी.
एनटीपीसी यह काम ग्रेटर नोएडा के प्लास्टिक वेस्ट को खरीद कर करेगी. इसके लिए एनटीपीसी रोज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से 20 टन प्लास्टिक कूड़े को खरीदेगा, और फिर उससे ईंधन तैयार करेगा, जिसका इस्तेमाल बिजली उत्पादन में किया जाएगा .
बता दे कि ग्रेटर नोएडा में कूड़े को सेग्रिगेट करने के लिए लखनावली में रेमिडिएशन प्लांट बना हुआ है. इसमें 50 फीसदी घरेलू कूड़ा होता है, जिससे खाद बन जाती है.
वहीं 25 फीसदी कूड़े को प्रोसेस कर मिट्टी में कनवर्ट कर दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल रोड या गड्ढों की भराई में कर लिया जाता है. बाकी बचा 25 फीस प्लास्टिक वेस्ट होता है.इस 25 फीसदी प्लास्टिक के लिए प्राधिकरण को खरीदार की तलाश थी, जिसे अब एनटीपीसी ने पूरा कर दिया. जिसके बाद अब सूरजपुर के पास बने एनटीपीसी में करीब 20 टन प्लास्टिक वेस्ट से रोजाना ईंधन बनाया जाएगा ।
पहले ग्रेटर नोएडा के लखनावली रेमेडिएशन प्लांट से सेग्रिगेट प्लास्टिक को एनटीपीसी अपने सेंटर लाएगा और उसे प्रोसेस करके फ्यूल में तब्दील कर लेगा, जिसका इस्तेमाल बिजली उत्पादन में किया जाएगा.
इस मामले में एनटीपीसी के अधिकारी ने बताया कि, प्लास्टिक से जो बिजली बनेगी उससे एनटीपीसी जगमाएगा. उन्होंने बताया कि इस वेस्ट से रोजाना करीब 400 किलोवाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा. इसके साथ ही यह पर्यावरण के लिए बहुत हितकारी होगा, क्योंकि प्लास्टिक से वायु और जल दोनों ही प्रदूषित होता है ।।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review