उत्तरकाशी बस हादसा: उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के CM संभाले हैं मोर्चा, डामटा से रवाना होकर पहुंचेंगे हिमालयन अस्पताल
उत्तरकाशी: मध्य प्रदेश के पन्ना से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की बस यमुनोत्री हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे। हादसे में 26 की मौत हो गई, जबकि चार घायलों का डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। चारों घायलों को देर रात देहरादून रेफर कर दिया गया।
वहीं घटना का पता चलते ही देर रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड पहुंच गए थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी लगातार राहत और बचाव कार्यों पर कंट्रोल रूम से नजर बनाये हुए थे। वहीं अब दोनों मुख्यमंत्री डामटा से रवाना हो गए हैं, अब वह देहरादून के हिमालयन अस्पताल पहुंचेंगे जहाँ वह घायलों का हाल चाल जानेंगे।
मृतकों के नाम...
राजकुमार (38), मेनका प्रसाद (56) सरोज (54), बदरी प्रसाद (63), करन सिंह (62), चनारकली (61), मोतीलाल (62), बलदेव (77), कुसुमबाई (77), अनिल कुमारी (50), कृष्ण बिहारी (69), प्रभा (63), शकुंतला (60), पर्वती (62), सीलाबाई (61), विश्वकांत (39), चंद्रकला (57), राजभाई (59), धनीराम (72), कामबाई (57),वृंद्रावन (61), कमला (59), रामसखी (63), गीताबाई (55), कंछेद लाल (62),सभी पन्ना मध्य प्रदेश के निवासी। परिचालक बिक्रम बोरा निवासी अल्मोड़ा।
घायलों की सूची...
हकीराजा, पत्नी उदय सिंह राजा निवासी चखला थाना सिमरिया जिला पन्ना मध्य प्रदेश
उदय सिंह राजा निवासी चखला थाना सिमरिया जिला पन्ना मध्य प्रदेश
राजकुमारी पत्नी मस्तराम राजपूत निवासी सिमरिया जिला पन्ना मध्य प्रदेश
हीरा सिंह निवासी पिथौरागढ़ चालक
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। घटना स्थल पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ के साथ हूं। हम दोनों कल रविवार शाम सात बजे से ही संपर्क में थे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए थे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review