इतिहास में पहली बार बोरवेल में फसे पिल्ले को मांजे के सहारे बाहर निकाला

इतिहास में पहली बार बोरवेल में फसे पिल्ले को मांजे के सहारे बाहर निकाला

मेरठ : देश में अभी तक बोरवेल से बच्चो को निकालने की खबरे तो आपने सुनी होगी लेकिन ऐसा पहला मामला सामने आया है जब बोरवेल में गिरे कुत्ते के पिल्ले को एक मुहिम चलाकर बचाया गया । मेरठ की गंगोत्री कॉलोनी में ट्यूबल के एक बोरवेल में बीती रात एक छोटा पिल्ला गिर गया जिसको बाहर निकालने के लिए कॉलोनी वासियों ने एक एनजीओ के साथ मिल कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान नगर निगम में।फोन करके जेसीबी मशीन को भी मंगाया गया लेकिन  उसने भी बीच में ही उम्मीद छोड़ते हुए काम अधूरा छोड़ दिया। सारे प्रयास करने पर भींजब कोई तरीका काम ना आया तो, फिर काम आया बच्चो का मांजा। जी हां एक उलझे हुए मांझे को बोरवेल में डाला गया जिसकी मदद से पिल्ले को सकुशल बाहर खींच लिया गया।

एनिमल केयर सोसायटी की टीम ने बताया कि बॉरबेल में पिल्ला  25 फिट से भी ज्यादा गहराई में फंसा था। नगर निगम से रिक्वेस्ट करके जेसीबी मशीन मंगाई गई, मगर पिल्ले की कोई वैल्यू ना मानते हुए जेसीबी वालो ने आधा काम किया और चले गए।

इसके बाद कॉलोनी वालो को पिल्ले के रोने की आवाज ने भावुक कर दिया और वो खुद ही खुदाई करके और गहराई तक जाने लगे। फिर लगभग 10 फिट रह जाने पर लोहे की सरिया आदि की मदद से पिल्ले को बाहर खींचने की कोशिश की मगर वो बाहर नहीं आ पा रहा था। फिर किसी बच्चे ने पतंग के मांजे से निकालने की बात कही। आसपास काफी मांझा उलझा हुआ पड़ा था। लोगो ने बच्चे की बात मानी और सफलता हाथ लगी।

पिल्ला मांझे में अटक कर बाहर खींच लिया गया। अब पिल्ला अपनी मां के पास खुश है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram