Meerut: भाजपा नेता विनय प्रधान ने ज्वाइन की रालोद

Meerut: भाजपा नेता विनय प्रधान ने ज्वाइन की रालोद

- पूर्व में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं प्रधान

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह की उपस्थिति में मेरठ में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे विनय प्रधान (Vnay Pradhan) ने रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली। इन दिनों विनय प्रधान भाजपा में थे। 

विनय प्रधान मेरठ के गुर्जर बिरादरी के राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके परिवार में प्रभुदयाल और रामदयाल किठौर और खरखौदा से विधायक रह चुके हैं और रालोद से पहले जनता दल से उनका नाता रहा है। गौरतलब है कि भाजपा में आने से पहले विनय प्रधान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने फिल्म अभिनेत्री नगमा को मेरठ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। उस वक्त भी विनय प्रधान ने कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने में काफी मेहनत की थी। हालांकि नगमा चुनाव हार गईं। वहीं विनय प्रधान कुछ समय पहले भाजपा में आ गए थे। लेकिन भाजपा में लगातार दरकिनार थे। न पद मिला न टिकट। अब रालोद ज्वाइन कर ली है। होटल व्यवसायी विनय प्रधान दिल्ली किरोड़ीमल कॉलेज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

लगातार कुनबा बढ़ा रहा रालोद

रालोद पश्चिमी यूपी में लगातार विपक्षी एकता गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के नेताओं पर नजरें गड़ाए है। उन्हें तोड़कर रालोद में लाकर कुनबा बढ़ाया जा रहा है। कुछ दिन पहले आप से मेयर प्रत्याशी रही ऋचा सिंह ने रालोद ज्वाइन की। सपा नेता और भाजपा से पूर्व विधायक रहे गोपाल काली भी रालोद में आ चुके हैं। अन्य जिलों में भी रालोद अपना कुनबा बढ़ा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram