IND vs WI: कैरेबियाई टीम के लिए करो और मरो मुकाबला आज, भारत की नजर सीरीज कब्जा पर
6 अगस्त शनिवार को भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के मध्य सीरीज का चौथा T20 मैच खेला जाएगा। जिसमें भारतीय टीम (Team india) की नजर सीरीज पर कब्जा करने की होगी। वहीं वेस्टइंडीज (Team West indies) चाहेगी कि इस मैच को जीतकर वह सीरीज पर बने रहे। यह मैच अमेरिका के फ्लोरिडा के लॉडरहिल में स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क में खेला जाना है। टीम इंडिया किट्स एंड नेविस के वॉर्नर पार्क में खेले गए मैच को 7 विकेटों से जीत लिया। अभी हाल ही में भारत ने मेजबान वेस्टइंडीज को उसी के सरजमी में वनडे सीरीज छीनी है।
और पढ़े..CWG 2022: इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानिए क्या होगी Playing 11
कप्तान रोहित के खेलने पर सस्पेंस
तीसरे T 20 मैच के दूसरे ओवर के चौथी गेंद में जोसेफ के ओवर में शॉट खेलते वक्त परेशानी महसूस हुई जिससे उन्हें बाहर जाना पड़ा। तब तक वो 5 गेंदों में 11 रन बना चुके थे। अब चौथे मैच में भी उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। यदि इस मैच में रोहित पूरी तरह फिट नहीं हो पाते तो उनकी जगह कप्तानी का कार्यभार रोहित शर्मा की जगह ऋषभ पंत को मिल सकता है।

अमेरिका में भारतीय टीम का रिकॉर्ड
अमेरिका में अब तक वेस्टइंडीज और भारत के बीच 23 T 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज ने सात और भारत ने 15 मैचों पर जीत हासिल की है, वहीं एक ड्रा रहा। फ्लोरिडा के लॉडरहिल के इस मैदान में भी दोनों टीमों के बीच चार T 20 मैच खेल गए हैं, जिसमें मेजबान कैरेबियाई टीम ने सिर्फ एक बार जीत हासिल की है, वहीं भारत ने दो मैच अपने नाम किए और एक में कोई नतीजा नहीं निकला।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, आवेश ऋषभ पंत, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह.
वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), शमराह ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review