उत्तराखंड: चंपावत में CM धामी का अनोखा प्रचार, वोट मांगने पहुंचे तो देखते रह गए लोग

उत्तराखंड: चंपावत में CM धामी का अनोखा प्रचार, वोट मांगने पहुंचे तो देखते रह गए लोग

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 31 मई यानि मंगलवार सुबह 8:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब प्रत्याशी केवल डोर टू डोर प्रचार ही कर सकते हैं। ऐसे में सीएम धामी का एक अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह से ही डोर टू डोर प्रचार प्रसार पर निकल पड़े। इस दौरान उनके साथ निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी और कई सारे समर्थक बाइकों पर मौजूद थे। बता दें कि सभी लोगों ने बाइक रैली निकालकर अलग अंदाज में डोर टू डोर जनसंपर्क किया।

सीएम धामी अपने अंदाज में टनकपुर-बनबसा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क करते नजर आए। गौरतलब है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी जैसे ही अचानक बाइक चलाते हुए लोगों को दिखे तो जनता भी आश्चर्यचकित हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोटर बाइक से जनता के बीच पहुंचकर अपने लिए मतदान करने की अपील की।

लाजमी है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। लेकिन सत्ता में आकर इतिहास रचने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके नेतृत्व पर भरोसा किया और उन्हें दोबारा से मुख्यमंत्री बना दिया। जिसके बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट खाली की थी। अब सीएम धामी को उपचुनाव में जीतना जरूरी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram