उत्तराखंड: BJP नेता की बेटी की मुस्लिम से शादी पर मचा बवाल, और अब शादी को लेकर मिल रही ये धमकियां...!
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का कार्ड काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ है। ये कार्ड बीजेपी के नेता यशपाल बेनाम की बेटी की शादी का है। जिसमें उनकी शादी एक मुस्लिम से हो रही है। इस बात को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। लेकिन अब यशपाल बेनाम को इस शादी को रोकने के लिए धमकियां मिल रही हैं।
पालिकाध्यक्ष पौड़ी की बेटी की शादी के कार्ड को लेकर मचे बवाल के बाद अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। कुछ लोग तो इस शादी को रोकने के लिए धमकियां दे रहे हैं। शादी रोकने के लिए धमकी मिलने के बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है। पुलिस इस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है। इस मामले में एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे का कहना है कि कानून को हाथ पर लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम की बेटी के शादी के कार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे धार्मिक व सांप्रदायिक रंग देने पर तुले हैं।
सिर्फ प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से अनेक लोग इस मुहिम में जुटे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो यशपाल बेनाम को धमकी तक दे दी हैं। जिस पर उनका कहना है कि उनके बच्चों को स्वयं फैसले लेने का अधिकारी है। ये शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हो रही है।
इस शादी के कार्ड के चर्चे देशभर में होने लगे हैं। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो वहीं भाजपा में भी इस से तनाव का माहौल हो गया है। पालिकाध्यक्ष के खिलाफ कुछ भाजपा नेता खुलकर मुखर हो गए हैं। वो पार्टी फोरम पर इस बात रखने की बात कह रहे हैं। जबकि कुछ भाजपा नेता इस बात को उनका निजी मामला बता रहे हैं। लेकिन इस पूरे मामले के सामने आने के बाद भाजपा में तनाव का माहौल है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review