उत्तराखंड : CM धामी ने फिर दोहराया, सरकार बनते ही होगा ये बड़ा फैसला

उत्तराखंड : CM धामी ने फिर दोहराया, सरकार बनते ही होगा ये बड़ा फैसला

देहरादून: सीएम धामी ने चुनाव में जीत के बाद फिर से बड़ा ऐलान किया है। हालांकि, वो खुद चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी की जीत की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी ने जो भी वादे किये हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही सबसे पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा।

सीएम पुष्कर धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार चुके हैं। लेकिन, बीजेपी ने प्रदेश में सरकार गठन के लिए बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सभी मिथक टूट रहे हैं और नए इतिहास बना रहे हैं।संकल्प पत्र में हमने जो यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में कहा है। उसके लिए हम उच्च स्तरीय कमेटी बनाएंगे। वह कमेटी इसके लिए एक ड्राफ्ट बनाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि मैं भले सीएम रहूं या ना रहूं, लेकिन प्रदेश में सरकार गठन के साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करके तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड सभी के लिए समान होगा। धामी ने कहा कि नई भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाएगी।

यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, भूमि-संपत्ति और विरासत के संबंध में समान कानून प्रदान करेगी, चाहे उनकी आस्था कुछ भी हो। बता दें कि चुनाव से पहले सीएम धामी ने प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई सरकार बनते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram