मेरठ में वकीलों का SSP ऑफिस घेराव, सर्राफा बाजार हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा

मेरठ में वकीलों का SSP ऑफिस घेराव, सर्राफा बाजार हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा

मेरठ: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर वकीलों का एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन, हंगामा

सर्राफा बाजार में वकील पर हमला, नाक की हड्डी टूटी

मेरठ में कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्राफा बाजार में वकीलों पर हुए हमले के विरोध में शनिवार को सैकड़ों अधिवक्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व एडवोकेट आशुतोष शर्मा अपने साथी निवेश चौधरी के साथ किसी कार्य से सर्राफा बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान वैरायटी स्टोर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर दुकान संचालक और उसके बेटे शिवम अग्रवाल से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आशुतोष शर्मा के साथ मारपीट कर दी, जिसमें उनकी नाक की हड्डी टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से शिवम अग्रवाल, उसके पिता और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

सैकड़ों वकीलों ने किया एसएसपी ऑफिस का घेराव

घटना के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता कचहरी परिसर से जुलूस निकालते हुए एसएसपी ऑफिस पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। इस दौरान पुलिस और वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस का आश्वासन, सोमवार तक कार्रवाई की चेतावनी

सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने प्रदर्शन कर रहे वकीलों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और यदि वे गिरफ्त में नहीं आते हैं तो उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही इंस्पेक्टर कोतवाली को इस मामले में तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष बना हुआ है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram