उत्तराखंड: बुजुर्ग ने की पत्नी की दर्दनाक हत्या, खुद अस्‍पताल ले गया शव

उत्तराखंड: बुजुर्ग ने की पत्नी की दर्दनाक हत्या, खुद अस्‍पताल ले गया शव

देहरादून: देहरादून के डालनवाला रोड स्थित बलवीर रोड भाजपा कार्यालय के निकट एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित ने क्रिकेट बैट से पत्नी को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया की रेहड़ी लगाने वाले राम सिंह उम्र 73 वर्ष का अपनी पत्नी उषा देवी उम्र 53 वर्ष के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात करीब 10:30 बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। जहां आरोपित ने क्रिकेट बैट से उसकी हत्या कर दी और शव अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मृतक उषा देवी बदमाश करण शिवपुरी की मां थीं। करण शिवपुरी के खिलाफ लूट व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित ने तीन साल पहले 2019 में उषा देवी से शादी की थी।

आरोपित राम सिंह की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। राम सिंह के दो बेटे थे, जिनकी 2015 व 2016 में बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। राम सिंह खुद भी कैंसर पीड़ित है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram