Amir of Qatar:  पीएम मोदी और कतर के अमीर की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

Amir of Qatar:  पीएम मोदी और कतर के अमीर की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर तमीम बिन हमाद अल थानी के बीच बैठक हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ। इससे पहले कतर के अमीर तमीम बिन हमाद अल थानी का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कतर के अमीर को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

अमीर अल थानी का राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने स्वागत किया। इसके बाद अमीर तमीम बिन हमाद अल थानी को सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मिलवाया गया। कतर के अमीर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ भी बैठक करेंगे। राष्ट्रपति भवन में कतर के अमीर के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया जाएगा। 

अमीर अल-थानी कल यानी 17 फरवरी की रात को भारत पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद कतर के अमीर का स्वागत करने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे। कतर के अमीर 17 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत और कतर के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। 

सोमवार को दोनों देशों के बीच दो समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी हुए। इस दौरान भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और कतर के वाणिज्य और उद्योग मंत्री शेख फैसल बिन थानी भी मौजूद रहे। ये समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच साझा व्यापार से जुड़े हैं। पीयूष गोयल ने इस दौरान कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram