15 दिनों बाद होश में आए गजोधर भैया, राजू कॉमेडियन के फैंस हुए खुश
मशहूर कमेडियन राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए खुश खबरी है। राजू को 15 दिनों बाद सुबह होश आ गया है। जल्द ही उनके ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही है। राजू पिछले 15 दिनों से नाजुक हालत में दिल्ली के AIIMS में भर्ती थे। बता दें ट्रेडमिल में दौड़ते वक्त उनके दिल का दौरा पड़ा था और वो बेहोश हो गए थे। उनका इलाज AIIMS के मशहूर डॉक्टरों से चल रहा है।
राजू को आया होश
राजू श्रीवास्तव के होश में आने की खबर आ गई है। जिससे उनके देश भर में फैले फैंस को खुशी मिली है। उनके PRO अजीत सक्सेना ने बताया कि राजू को सुबह करीब 8.10 बजे होश आ गया है। इसके बाद उनकी डॉक्टरों के द्वारा जांच भी की गई। कॉमेडियन के फैंस और परिवार वालों ने काफी दुआए की थी जिसके चलते आज उन्हें राहत भरी खबर है।
केवल पत्नी मिल सकती थी राजू से
राजू श्रीवास्तव की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी जिस कारण से उन्हें ICU में डाला गया था इसे देखते हुए डॉक्टरों ने परिवार को भी कॉमेडियन से मिलने से मना कर दिया था। हालाकि राजू के रिकवरी देखते हुए केवल उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव को मिलने की अनुमति दी गई है।
कुछ इस प्रकार रहा राजू श्रीवास्तव का करियर
कानपुर के राजू श्रीवास्तव पिछले 29 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव रूप से लगे है। उनका असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव है लेकिन उन्हें राजू भैया और गजोधर भी कहा जाता है। राजू के परिवार में एक बेटा आयुष्मान और बेटी अंतरा है। और पत्नी शिखा श्रीवास्तव है। गजोधर साल 1993 से कॉमेडी इंडस्ट्री में कदम रखा था।
इतना ही नहीं वह राजनीति में भी कदम रख चुके हैं। साल 2014 में कानपुर से सपा से टिकट मिलने के उन्होंने वापस कर दिया था। फिर बाद में वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review