JOB ALERT: उत्तराखंड में 238 सरकारी पदों पर निकली भर्ती, पूरी जानकारी यहां…
देहरादून: कारागार विभाग में बंदीरक्षक के 238 पदों पर भर्ती निकली है। 15 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अंतिम तारीख पांच दिसंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं।
आयोग के सचिव जीएस रावत के अनुसार जेल बंदीरक्षक के 214 और महिला जेल बंदीरक्षक के 24 पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निकाली गई बंदीरक्षक भर्ती में आवेदन किया था, उनकी आयु की गणना एक जुलाई 2020 के आधार पर की जाएगी। जबकि नए आवेदनकर्ताओं की गणना एक जुलाई 2022 के आधार पर होगी।
योग्यता पर गौर करें तो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने के साथ देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी होना अनिवार्य है। जानकारी के मुताबिक 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने को न्यूनतम 50 अंक लाने जरूरी हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
योग्यता
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:- पर्वतीय क्षेत्र को छोड़कर सामान्य, पिछड़ी व एससी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी अनिवार्य। पर्वतीय क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए 160 सेमी होनी चाहिए।
अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए:- न्यूनतम ऊंचाई 157.5 सेमी
महिला बंदीरक्षक उम्मीदवारों के लिए:- पर्वतीय क्षेत्र को छोड़कर जनरल, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कम से कम 152 सेमी एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 147 सेमी ऊंचाई अनिवार्य।
नोट: उम्मीदवारों के लिए आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए पदों की संख्या भी बढ़ाई गई है। दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा बंदीरक्षक भर्ती के लिए 28 जून 2021 को जारी विज्ञापन में पुरुष बंदीरक्षक के 200 और महिला बंदीरक्षक के 13 पद थे। मगर अब पुरुष बंदीरक्षक के 214 और महिला बंदीरक्षक के 24 पद हो गए हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review