उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा स्थगित, जाने नई तिथियां

उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा स्थगित, जाने नई तिथियां

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा और पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। इनकी नई तिथियां जारी कर दी गई हैं।

दरअसल, आयोग ने ये फैसला पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद लिया है। पेपर लीक होने के बाद प्रदेशभर से युवा लगातार यह मांग कर रहे थे कि पीसीएस मुख्य परीक्षा भी स्थगित की जाए। जांच कराई जाए और बाद में दोबारा परीक्षा कराई जाए।

मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने विशेष बैठक बुलाई। बैठक में परीक्षाओं को लेकर विचार विमर्श हुआ। तय हुआ कि इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड और पीसीएस परीक्षा को तत्काल स्थगित किया जाएगा। पीसीएस मुख्य परीक्षा फरवरी और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा अप्रैल में कराई जाएगी। पटवारी-लेखपाल पुर्नपरीक्षा और सहायक लेखाकार परीक्षाएं फरवरी में ही आयोजित होंगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा है कि उनके लिए अभ्यर्थियों का हित ही सर्वोपरि है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने तय किया है कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के बाद अब पीसीएस मुख्य परीक्षा, पटवारी-लेखपाल परीक्षा, सहायक लेखाकार परीक्षा के प्रश्न पत्र भी बदले जाएंगे। आयोग ने पहले से लाइनबद्ध सभी भर्तियों के पेपर हटा दिए हैं, जिनकी जगह नए पेपर लेंगे। उम्मीदवार भी लगातार यही मांग कर रहे थे। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने तय किया है कि जल्द ही सभी संशोधन करते हुए परीक्षाओं का दूसरा कैलेंडर जारी किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह शांति बनाए रखें। आयोग उनके हित में ही काम कर रहा है। परीक्षाओं की निष्पक्षता और उत्कृष्टता के लिए आयोग सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रहा है। पूरी परीक्षाओं के समग्र संचालन को लेकर भी सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

कौन सी परीक्षा कब होगी

परीक्षा का नाम            पहले तय तिथि                नई तिथि

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती             22 जनवरी                    09 अप्रैल

पीसीएस मुख्य परीक्षा        28 से 31 जनवरी           23 से 26 फरवरी

पटवारी-लेखपाल भर्ती       08 जनवरी(रद्द)            12 फरवरी

सहायक लेखाकार परीक्षा   12 फरवरी                 19 फरवरी

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram