उत्तराखंड: अब बिपिन रावत के नाम का भी सेल्फी प्वाइंट बनवाएंगे सतपाल महाराज, देखें वीडियो
देहरादून: केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर सेल्फी प्वाइंट बनवाने का आदेश देने के बाद अब उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज देश के पहले सीडीएस रहे बिपिन रावत के नाम पर भी सेल्फी प्वाइंट बनवाने की बात कह रहें हैं। उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो पोस्ट किया है।
दरअसल हाल ही में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऐलान किया था कि केदारनाथ धाम में बॉलीवुड एक्टर रहे सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक सेल्फी प्वाइंट बनवाया जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ का अधिकांश हिस्सा केदारनाथ धाम में ही शूट हुआ था। उस फिल्म में सुशांत ने एक मुस्लिम डंडी कंडी वाले का किरदार अदा किया था।
हालांकि इस फिल्म को लेकर खासा बवाल भी हुआ था और उत्तराखंड में इस फिल्म ही रिलीज को रोकने की कोशिश की गई थी। एक मुस्लिम डंडी कंडी वाले का फिल्म की हिरोइन जो एक हिंदू थी के साथ प्रेम प्रसंग कई संगठनों को पंसद नहीं आया था। यही वजह रही कि जब सतपाल महाराज ने सुशांत सिंह राजपूत के नाम से सेल्फी प्वाइंट बनवाने की घोषणा की तो कई लोगों ने इसपर उनकी खिंचाई कर दी। लोगों ने पूछा कि जिसकी फिल्म को उत्तराखंड में रिलीज से रोका गया उसी के नाम का सेल्फी प्वाइंट क्यों?
शायद इन्ही सवालों का असर रहा कि अब सतपाल महाराज सुशांत सिंह राजपूत की फोटो लगाने की योजना से पलट गए। अब उन्होंने जनरल बिपिन रावत के नाम से सेल्फी प्वाइंट बनवाने का फैसला किया है। उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है।
https://twitter.com/satpalmaharaj/status/1528723709061910528?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1528723709061910528%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabaruttarakhand.com%2Fsatpal-maharaj-announced-to-place-a-selfy-point-in-kedarnath-on-the-name-of-bipin-rawat%2F
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review