Saharanpur: बारातियों ने किया युवती से गैंगरेप, दो अरेस्ट
- सहारनपुर में हरियाणा से आई थी बारात
सहारनपुर। सहारनपुर में बारात में आए 2 आरोपियों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ रेप किया। युवती घर में अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए और युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। दोनों युवक हरियाणा के रहने वाले हैं। मामला थाना सरसावा क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सरसावा की सहकारी चीनी मिल के पास एक गांव में बुधवार की देर शाम को एक शादी थी। बारात हरियाणा के एक गांव से आई हुई थी। शाम को दुल्हन के घर के पास ही मानसिक रूप से कमजोर एक युवती अपने दो भाइयों के साथ रहती है। दोनों भाई मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। जिसके कारण युवती घर में अकेली रहती है।
पड़ोस में रहने वाली चाची ने युवती के चीखने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर महिला युवती के घर पहुंची। महिला के घर पहुंचने पर एक युवक को तेजी से युवती के घर से निकलते देखा। महिला ने युवकों को देखकर शोर मचा दिया। महिला की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आरोपी युवक बारात में शामिल हो गए। कुछ देर बाद वहां से फरार हो गए।
जब मामले में तूल पकड़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला के बताए हुलिए के आधार पर युवक की तलाश करने लगी परंतु युवक गायब मिला। लेकिन पुलिस ने देर रात को दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। मानसिक रूप से कमजोरी युवती ने इशारों में अपने साथ हुए रेप के बारे में बताया।
जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला कांस्टेबल के साथ पीड़ित युवती को थाने भेजा। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि हरियाणा के जनरैल सिंह और सुरेंद्र को अरेस्ट किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मौके से एविडेंस कलेक्ट किए गए हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review