सरकारी नौकरी: DRDO में निकली हजारों पदों की भर्ती, जल्द करें आवेदन
Sarkari Naukri: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने एडमिन एंड एलाइड (A & A) कैडर के 1,061 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती (DRDO Recruitment 2022) के आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर विजिट कर अपना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है। आवेदन (DRDO CEPTAM 2022) करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 दिसंबर 2022 है। नीचे वैकेंसी की डिटेल दी गई है।
DRDO Recruitment 2022 वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 1061
शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि सभी पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग दी गई है। इस भर्ती (DRDO Vacancy 2022) के लिए आवेदन का ऑफिशियल नोटिफिकेशन DRDO Recruitment 2022 Notification पढ़ना चाहिए।
उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सेलेक्शन प्रोसेस
चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सीबीटी प्रक्रिया से गुजरना होगा उसके बाद फिजिकल फिटनेस और डिस्क्रिप्टिव माध्यम से उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।
एप्लीकेशन शुल्क
आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवार ध्यान दें कि एप्लीकेशन फीस के रूप में उन्हें 100 रुपये देने होंगे। फीस ऑनलाइन माध्यम, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि के माध्यम से भी जा सकती है।
ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1- आवेदक को सबसे पहले डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर DRDO CEPTAM लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर फीस जमा करके, फार्म सबमिट कर दें।
स्टेप 4- सबमिट करने के बाद प्रिंट ले लें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review