उत्तराखंड: अमित शाह के नाम से Z सिक्योरिटी के लिए CM धामी को लिखी चिट्ठी, दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तराखंड: अमित शाह के नाम से Z सिक्योरिटी के लिए CM धामी को लिखी चिट्ठी, दर्ज हुआ मुकदमा

देहरादून:;अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, राधा रतूड़ी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि सोशल मीडिया में चल रहे इस फेक लैटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

गौरतलब है कि पीआईबी की फेक्ट चेक द्वारा भी इस पत्र को फेक पाया गया है। एसटीएफ उत्तराखण्ड में सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (SMIC) कार्यरत है। जिसका उदेश्य सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एवं गलत सूचना प्रसारित होने पर तत्काल प्रभाव से विश्लेषण कर वैधानिक एवं उचित कार्यवाही करना।

इस क्रम में आज 15.06.2022 को सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (SMIC) को एक पोस्ट प्राप्त हुई। जिसमे गृह मंत्री जी के लेटर पैड पर एक संशय पैदा करने वाला पत्र लिखा गया था। इस पत्र की प्रथम दृष्टया जांच के उपरान्त प्रतीत होता है की गृह मंत्री के पत्र का रूपांतरण कर इस प्रकार से समाज में कानून व्यवस्था बाधित करने हेतु भ्रामक सूचना प्रसारित की गयी है। इस क्रम में एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram