Valmiki Jayanti 2022: वाल्मिकी जयंती आज, आइए जानते हैं सबसे प्राचीन रामायण के रचनाकार के बारे में

Valmiki Jayanti 2022: वाल्मिकी जयंती आज, आइए जानते हैं सबसे प्राचीन रामायण के रचनाकार के बारे में

Valmiki Jayanti 2022: प्रत्येक वर्ष अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा (sharad purnima) के साथ में महर्षि वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) भी होती है। महर्षि वाल्मीकि ने ही हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण महाकाव्य रामायण की संस्कृत में रचना की थी। इन्ही की लिखी इस रामायण को सबसे प्राचीन रामायण माना जाता है। आइए जानते हैं महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिन पर उनके जीवन के बारे में..

डाकू से महर्षि कैसे बने वाल्मीकि ?

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार बाल्मिकी का जन्म महर्षि कश्यप और अदिति के नौवें पुत्र वरुण और उनकी पत्नी चर्षणी के यहां हुआ था। कहा जाता है की इन्हें बाल काल में ही भील समुदाय के लोग चुराकर ले गए थे, जिसके बाद इनका पालन-पोषण भील समाज में हुआ। वहां इनका नाम रत्नाकर रखा गया। ये अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए लोगों को लूटा करता थे।

रत्नाकर से महर्षि वाल्मीकि बनने के पीछे की कहानी

माना जाता है कि एक बार डाकू रत्नाकर ने जंगल में नारद मुनि को बंदी बना लिया, तब नारद जी ने पूछा कि इन गलत कार्यों का कारण पूछा? रत्नाकर ने बताया मैं ये कार्य अपने परिवार के लिए करता हूं। नारद जी ने उसे कहा कि जिसके लिए तुम गलत मार्ग पर चल रहे हो क्या वह तुम्हारे पाप कर्म का फल भोगेंगे। नारद जी की बात सुनने के बाद रत्नाकर ने अपने परिवार से वालों से पूछा, लेकिन परिवार के सभी सदस्यों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद से रत्नाकर बहुत दुखी हुआ और गलत मार्ग का त्याग करते हुए राम की भक्ति में डूब गया।

कैसे पड़ा रत्नाकर से वाल्मीकि नाम ?

ऐसी मान्यता है किएक बार वाल्मीकि जी तपस्या में बैठे थे। तप लंबे समय तक चलने से उनके पूरे शरीर पर दीमक लग गई। लेकिन उन्होंने बिना तपस्या भंग किए बिना निरंतर अपनी साधना पूरी की। बाद में फिर दीमकों को हटाया। दीमक जिस जगह अपना घर बना लेते हैं, उसे वाल्मीकि कहते हैं, इसलिए इन्हें भी वाल्मीकि के नाम से जाना जाने लगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram