BJP Candidates List : भाजपा की आठवीं सूची जारी, गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट कटा

BJP Candidates List : भाजपा की आठवीं सूची जारी, गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट कटा

- हंसराज हंस फरीदकोट से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार की देर शाम बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी। सूची में ओडिशा की तीन, पंजाब की छह और पश्चिम बंगाल की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इस सूचीच की खास बात यह है कि पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह दिनेश सिंह को टिकट दिया गया है। इसके अलावा दूसरे दलों से आए सांसदों को भी टिकट दिया गया है।
भाजपा ने जिन 11 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, उसमें भर्तृहरि महताब, रवनीत सिंह बिट्टू, सुशील कुमार रिंकू और परनीत कौर जैसे कई नेताओं के नाम हैं। ये सभी हाल ही में अलग-अलग दलों से भाजपा में शामिल हुए थे। सभी को उन सीटों से ही चुनावी मैदान में उतारा गया है, जिनका वे मौजूदा लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं।

तरणजीत सिंह संधू अमृतसर से चुनावी मैदान में
इसके अलावा अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू अमृतसर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। हंस राज हंस 2019 में भाजपा के टिकट पर उत्तर पश्चिम दिल्ली से जीते थे, उन्हें इस बार फरीदकोट सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

महताब कटक से चुनाव लड़ेंगे
हाल ही में बीजद छोड़ने वाले अनुभवी सांसद महताब कटक से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह बिट्टू लुधियाना, कौर पटियाला और रिंकू जालंधर से चुनाव लड़ेंगे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते बिट्टू और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी कौर दोनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जबकि रिंकू आम आदमी पार्टी में थे।

अब तक 411 उम्मीदवारों का एलान
भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 411 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram