उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों- अधिकारियों को लेकर CM धामी सख्‍त, दिये ये आदेश

उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों- अधिकारियों को लेकर CM धामी सख्‍त, दिये ये आदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री की दोबारा जिम्मेदारी मिलने के बाद से सीएम धामी एक्शन मोड में काम कर रहे है। साथ ही धामी नौकरशाही को लेकर काफी सख्त रवैया अपना रहे है। इस बीच बड़ी खबर मिली है। अब उत्तराखंड के सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को तय वक्त पर ऑफिस आना पड़ेगा।

दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कर्मचारियों के समय से काम पर पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को मुख्य सचिव को सभी कार्यालयों में अविलंब बायोमेट्रिक प्रणाली लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ सीएम ने सभी कर्मचारियों से समय पर कार्यालय पहुंचने की अपनी अपेक्षा व्यक्त की है।

धामी ने मुख्य सचिव एसएस संधु को ये निर्देश यहां ‘सुशासन’ पर हुई एक बैठक के दौरान दिए। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अपने एक ट्वीट में कहा, ‘आज सुशासन को लेकर आहूत बैठक में मैंने मुख्य सचिव को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अविलंब बायोमेट्रिक प्रणाली के सुचारु रूप से अनुपालन हेतु निर्देशित किया।’

यही नहीं, सीएम धामी के आदेश के बाद कर्मचारी और अधिकारी न सिर्फ तय वक्‍त पर ऑफिस आएंगे बल्कि समय से ही ऑफिस से वापस जा पाएंगे। इसके अलावा 2 दिन गायब होने के बाद, फिर आकर हाजिरी लगाने की आदत अब छोड़नी पड़ेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों की लापरवाही खत्म करने को लेकर कड़ा कदम उठाया है। इसका मकसद काम समय पर पूरा कराना है, ताकि लोगों की परेशानी कम की जा सके।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram