Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में 9 कंटेस्टेंट्स के बीच होगा कंप्टीशन, रैंकिंग में प्रियंका चाहर है नंबर वन

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में 9 कंटेस्टेंट्स के बीच होगा कंप्टीशन, रैंकिंग में प्रियंका चाहर है नंबर वन

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में 9 कंटेस्टेंट्स के बीच गजब का कंप्टीशन देखने को मिल रहा है। सभी घरवाले एक दूसरे को हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं, फैंस भी अपने चाहने वालों को शो में बनाए रखने के लिए जमकर वोटिंग करते हैं। यह इसी वोटिंग का ही असर है कि कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को मात देते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस की अपडेट देने वाले पेज रियल खबरी ने 15वे हफ्ते की रैंकिंग जारी की है, जिसमें बताया गया है कि किस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा वोटिंग से बाजी मारी है।

9 कंटेस्टेंट्स के बीच है लड़ाई

बिग बॉस में अब सिर्फ प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, शालीन भनोट, टीना दत्ता, एमसी स्टैन, निमृत कौर अहलूवालिया, सौंदर्या शर्मा, सुम्बुल तौकीर खान और अर्चना गौतम ही रह गया। इन 9 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक के ही सिर पर 16वें सीजन के विनर की ट्रॉफी का ताज सजेगा। पिछले हफ्ते अब्जदु रोजिक और साजिद खान शो से एलिमिनेट हो गए। यह दोनों बिग बॉस के स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी माने जाते थे। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अब्दु रोजिक टॉप 3 में पहुंचेंगे, लेकिन मिड वीक में ही उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ा।

अब्दु और साजिद खान के जाने के बाद बिग बॉस का गेम पूरी तरह से बदल गया है। कंटेस्टेंट्स की जो रैंकिंग जारी हुई है, उनमें कई नाम ऐसे हैं जिनकी टॉप 5 में होने की दर्शकों को उम्मीद कम थी। टॉप 9 में सबसे आखिरी में सौंदर्या शर्मा हैं, तो उनके पहले शालीन भनोट का नाम है। टीना, शालीन से कई गुना आगे हैं। आइये जानते हैं कि इस लिस्ट में किसे क्या पोजिशन मिली।

टॉप 9 कंटेस्टेंट्स प्रियंका चाहर चौधरी शिव ठाकरे एमसी स्टैन सुम्बुल तौकीर खान अर्चना गौतम टीना दत्ता निमृत कौर अहलूवालिया शालीन भनोट सौंदर्या शर्मा

सुम्बुल तौकीर ने बनाया यह रिकॉर्ड

इस रैंकिंग में सुम्बुल चौथे नंबर पर हैं। लेकिन उन्होंने बिग बॉस में 100 दिन पूरे करने पर सबसे यंग कंटेस्टेंट के तौर पर रिकॉर्ड बनाया है। सुम्बुल 19 वर्ष की हैं और बिग बॉस में अभी तक इतनी कम उम्र का कोई भी खिलाड़ी इतने लंबे समय तक के लिए नहीं टिका। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram