किसानों के साथ हो रहे भेदभाव और अत्याचार का अखिलेश ने जम कर किया विरोध , मुआवजे की करी मांग।

किसानों के साथ हो रहे भेदभाव और अत्याचार का अखिलेश ने जम कर किया विरोध , मुआवजे की करी मांग।

उत्तर प्रदेश, लखनऊ के ललितपुर मे खाद लेने गये किसान को 2 दिन से लाइन मे लगे रहने के बाद भी खाद की जगह मिली मौत वही लाइन मे लगे ही किसान की मौत हो गई है दूसरा मामला लखीमपुर खीरी का है, जहाँ अपने हाथों से ही किसान ने अपने धान को आग लगा दी, उन्होंने आरोप लगाया है कि वे मंडी में पिछले 14 दिनों से धान बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे कई अधिकारियों के पास भी गए, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। इससे निराश होकर उन्होंने ये कदम उठाया। इस मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सरकार से किसान परिवार करे लिए मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में किसान कभी भी इतना परेशान व अपमानित नहीं हुआ। अखिलेश किसान द्वारा धान जलाए जाने का वीडियो भी शेयर किया है
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा, ''भाजपा के राज में उप्र में खाद की कमी ने एक बेहद दर्दनाक मोड़ ले लिया है। आज ललितपुर में 2 दिनों से खाद की लाइन में लगे हुए एक किसान की मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। श्रद्धांजलि! सरकार मुआवज़े का ऐलान करे। आज़ाद भारत के इतिहास में किसान कभी भी इतना परेशान व अपमानित नहीं हुआ।'' अखिलेश यादव ने किसान का वीडियो भी शेयर किया है। बता दें, अखिलेश यादव लगातार यूपी की योगी सरकार पर हमलावर हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से वह भाजपा पर निशाना साधते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर को लेकर सरकार पर हमला किया था। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''हज़ार का सिलेंडर बन गया है स्टूल, झूठ के फूल की नहीं दोहराएँगे भूल, यही नारा आज का, नहीं चाहिए भाजपा।''

डीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपए मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन
बता दें, ललितपुर के जगपुरा मोहल्ले में राजपूत खाद भंडार पर 2 दिनों से लाइन में लगे भोगी (58) पुत्र पल्ला पाल की मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी अन्नवि दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी रजनीश राय, तहसीलदार श्याममणि त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम ने मृतक के परिजनों से मुलाकात करके घटना पर दुख जताया। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। डीएम ने तहसीलदार को इस बाबत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, इस मामले में कांग्रेस और भारतीय किसान यूनियन ने आक्रोश जताते हुए मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग रखी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram