Action : मेरठ एसटीएफ ने पिलखुवा में पकड़ी 30 लाख रुपए की शराब
- हिमाचल प्रदेश से बिहार ले जा रहे थे शराब से भरा ट्रक
मेरठ। मेरठ एसटीएफ को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब उसने हिमाचल प्रदेश से बिहार ले जा रही शराब से भरे ट्रक को पकड़ा। शराब की कीमत तीस लाख रुपये आंकी जा रही है। एसटीएफ ने इस मामले में चार लाेगों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गये आराेपितों से पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान रूट बंद होने के कारण अभी से यह शराब स्टॉक के लिए लाई जा रही थी। हिमाचल प्रदेश से ट्रक भरकर शराब लाई गई थी, जिसकी सप्लाई दिल्ली, एनसीआर, पश्चिमी यूपी सहित बिहार में होनी थी।
मेरठ एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह ने बताया हिमाचल प्रदेश से तस्करी कर शराब से भरे ट्रक को बिहार ले जाया जा रहा था। मेरठ एसटीएफ ने हापुड़ के पिलखुवा के पास शराब की पेटियों से भरे ट्रक को पकड़ किया। इसमें शराब की 500 पेटी थी। इसमें 24 हजार पौव्वे थे, जिनकी कीमत 30 लाख रुपए के करीब आंकी जा रही है। यह शराब हिमाचल प्रदेश से बिहार ले जाए जा रही थी। संभवतः कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात बंद होने की वजह से शराब का स्टॉक किया जा रहा था।
टीम ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपी सतनाम और सुरजीत निवासी तरनतारन पंजाब हैं। अरविंद और जगत निवासी मुजफ्फपुर बिहार हैं। हापुड़ के पिलखुवा थाने में इसका मुकदमा दर्ज किया है।
बाजार में एक क्वार्टर की कीमत 125 रुपए से 150 रुपए के बीच है। इसे 250 तक में बेचने की तैयारी थी। अभी तक की पूछताछ में आरोपियों ने हिमाचल के सिरमौर निवासी व्यक्ति पंकज का नाम लिया है। आगे की पूछताछ, जांच की जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review