उत्तराखंड ब्रेकिंग: चंपावत विधानसभा उपचुनाव में CM धामी 54, 121 वोटों से जीते

उत्तराखंड ब्रेकिंग: चंपावत विधानसभा उपचुनाव में CM धामी 54, 121 वोटों से जीते

चंपावत: उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा सीट से जीत हासिल कर ली है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी सहित सपा प्रत्याशी मनोज कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गरकोटी को पछाड़ते हुए जीत का परचम लहराया है.

गौरतलब है कि सीएम पुष्कर ने वोटों की गिनती के पहले ही राउंड में बढ़त बना ली थी 13 चरणों में हुई मतगणना के बाद धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से हरा दिया. बीजेपी उम्मीदवार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 54 हजार 121 वोटों से जीत दर्ज की.

वहीं सीएम धामी की जीत से भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है. बीजेपी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ धामी की जीत का जश्न मना रहे हैं और एक दूसरे का मुंह-मीठा करा रहे हैं. गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए पुष्कर सिंह धामी का चंपावत विधानसभा सीट से जीतना बेहद जरूरी था. अब जब उन्होंने इस सीट पर विजय हासिल कर ली है तो धामी सीएम पद पर बने रहेंगे. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीत मिलने पर जनता का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि, “ मैं चंपावत की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे अपना समर्थन दिया.”

बता दें कि चंपावत विधानसभा में उपचुनाव के तहत 31 मई को मतदान हुआ था.इस उपचुनाव में लगभग 64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. यह उपचुनाव मुख्यमंत्री धामी और भाजपा के लिए कितना ज्यादा महत्वपूर्ण था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी एवं अनुराग ठाकुर, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी , प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों एवं धामी मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्रियों सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं को प्रचार के लिए चुनावी मैदान में उतार दिया था.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram