उत्तराखंड ब्रेकिंग: यमुनोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 20 यात्रियों की मौत की आशंका

उत्तराखंड ब्रेकिंग: यमुनोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 20 यात्रियों की मौत की आशंका

उत्तरकाशी: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास चारधाम यात्रियों की एक बस खाई में गिर गई। बस में मध्‍य प्रदेश के तीर्थयात्री और ड्राइवर सहित 30 लोग सवार थे। दुर्घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच हुई है। हादसे में 16 से 20 तीर्थयात्रियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं तीन घायलों को खाई से निकाल लिया गया है।

फिलहाल घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बस चालक दो दिन से सोया नहीं था। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार से रविवार सुबह 10:00 बजे चली थी। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने डाक्टरों एवं एम्बुलेंस को घटना स्थल पर रवाना करने के निर्देश दिए।

साथ ही सीएमओ को पीएचसी डामटा एवं सीएचसी नौगांव में घायलों के उपचार करने हेतु पर्याप्त संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ और आपदा क्यूआरटी व राजस्व टीम को भी रवाना करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

वाहन नंबर यूके 04 पीए 1541 कुमाऊं मंडल की गाड़ी है, जो यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी की ओर से हरिद्वार भेजी गई थी। बस में 28 लोग मध्य प्रदेश के सवार थे। इस बस को एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय की ओर से 15 मई से 15 नवंबर तक का ग्रीन कार्ड जारी किया गया है। आज रविवार को इस बस को ट्रिप कार्ड जारी किया गया था। शाम 6:40 पर डामटा चेक पोस्ट पर इस वाहन की जांच भी हुई थी।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1533458735644831746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1533458735644831746%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Futtarakhandbulletin.com%2Futtarakhand-breaking-bus-full-of-passengers-falls-into-gorge-on-yamunotri-highway-20-passengers-feared-dead%2F

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram