उत्तराखंड: बीयर की बोतल पर 20 रुपए ज्यादा लेना पड़ा महंगा, 75 हजार का चालान

उत्तराखंड: बीयर की बोतल पर 20 रुपए ज्यादा लेना पड़ा महंगा, 75 हजार का चालान

देहरादून: उत्तराखंड में शराब की दुकानों से ओवर रेटिंग के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला राजधानी देहरादून से सामने आया है जहाँ बियर की बोतल पर एमआरपी से 20 रुपये ज्यादा लेने के शिकायत पर आबकारी विभाग दुकानदार का 75 हज़ार रुपये का चालान काट दिया गया।

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को अवस्थित शराब की दुकानों में ‘यहाँ पर ओवर रेटिंग नहीं की जाती है, का बैनर/फ्लैक्स लगाने तथा शराब की ओवर रेटिंग करने व बैनर पोस्टर चस्पा न करने वाली दुकानों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

जिलाधिकारी को प्राप्त हुई शिकायत पर आबकारी विभाग के टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गोपनीय तरीके से विदेशी मदिरा डांडालखौंड में शराब विक्रेता से बीयर एवं शराब की बोतल खरीदी उक्त दुकान में बीयर की प्रति बोटल पर 20 रूपये अतिरिक्त ओवर रेटिंग करते हुए पाया गया, जिस पर कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा 75 हजार रूपये का चालान किया गया।

टीम द्वारा उक्त दुकान के अनुज्ञापी एवं विक्रता को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करेंगे। दुकान में किसी भी प्रकार की ओवर रेटिंग ना हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें। दुकान में ‘‘यहां पर ओवर रेटिंग नहीं की जाती है’’ का पोस्टर बैनर ठीक प्रकार से चस्पा होना चाहिए। तथा भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर निर्धारित प्राविधानों के अनुसार सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि जनपद में शराब की ओवर रेटिंग न हो इसके लिए आबकारी विभाग को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं तथा अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही करने तथा बार-बार इसकी पुनरावृत्ति होने पर निर्धारित प्राविधानों के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram