IPS Transfer in UP: यूपी में कई आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

IPS Transfer in UP: यूपी में कई आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

- अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

- प्रयागराज के कमिश्नर भी बदले गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को कई आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। लखनऊ व प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं। आईपीएस अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। वहीं, आईपीएस तरुण गाबा को पुलिस कमिश्नर प्रयागराज नियुक्त किया गया है। आईपीएस राजेश द्विवेदी को एसपी कुंभ प्रयागराज के पद पर नियुक्ति दी गई है।

आईपीएस एसबी शिराडकर को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ नियुक्त किया गया है। वह अभी तक लखनऊ पुलिस कमिश्नर के पद पर थे। आईपीएस रमित शर्मा को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बनाया गया है। आईपीएस प्रेमचंद मीना को एडीजी पुलिस आवास निगम लखनऊ नियुक्त किया गया है। आईपीएस प्रशांत कुमार द्वितीय को आईजी रेंज लखनऊ नियुक्त किया गया है।

आईपीएस विनोद कुमार सिंह एडीजी साइबर क्राइम यूपी नियुक्त किए गए हैं। आईपीएस प्रकाश डी अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे बनाए गए हैं। आईपीएस जय नारायन सिंह को एडीजी पीटीसी सीतापुर नियुक्त किया गया है।

इसी तरह, आईपीएस एलवी एंटनी देव को एडीजी सीबीसीआईडी यूपी नियुक्त किया गया है। आईपीएस रघुवीर लाल को एडीजी सुरक्षा के साथ एडीजी एसएसएफ की भी जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस के सत्यनारायण को अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। आईपीएस बीडी पॉल्सन को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण नियुक्त किया गया है। आईपीएस विद्यासागर मिश्र को रामपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आईपीएस यमुना प्रसाद को डीसीपी नोएडा बनाया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram